वाराणसी में आगामी एयर शो की तैयारी तेज: डीसीपी राजेश कुमार पांडे, वरुण जोन और एडीसीपी लिपि नगायच ने लोहता क्षेत्र में किया सड़क मार्ग का निरीक्षण*

Aman Pandey
1 Min Read

वाराणसी में आगामी एयर शो के भव्य आयोजन की तैयारियों को प्रशासन ने पूरी तरह से चाक-चौबंद करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सुरक्षा व्यवस्था और यातायात मार्गों का जायजा लेने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मैदानी निरीक्षण किया।

 

डीसीपी राजेश कुमार पांडे, डीसीपी वरुण जॉन, एडीसीपी लिपि नगायच और रोहनिया एसीपी अवधेश विश्वकर्मा ने लोहता थाना क्षेत्र के अकेलवा से चांदपुर जाने वाली सड़क का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने मार्ग की स्थिति, सुरक्षा प्रबंधों और भीड़ नियंत्रण के लिए संभावित ट्रैफिक डायवर्जन बिंदुओं का बारीकी से जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान आगामी एयर शो के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस मौके पर लोहता थाना प्रभारी अभिजीत सिंह भी उपस्थित रहे, जिन्होंने क्षेत्र से जुड़े रूट और सुरक्षा इंतजामों की पूरी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। प्रशासन की इस सक्रियता से यह स्पष्ट है कि एयर शो के दौरान दर्शकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम पूरी तरह सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

Share this Article
Leave a comment