जंसा थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर अज्ञात की मौत

Aman Pandey
Aman Pandey
1 Min Read

वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र स्थित गहरपुर रेलवे फाटक के पास शनिवार शाम एक अज्ञात युवक ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों की सूचना पर जंसा पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एम्बुलेंस से बीएचयू ट्रामा सेंटर भेजा। सोमवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक किसी पैसेंजर ट्रेन से गिरा था। हादसे के बाद वह कुछ देर तक अचेत अवस्था में पड़ा रहा। जब लोगों ने उससे बात करने का प्रयास किया, तो उसने अपना नाम विनोद और पता रेवती, बलिया बताया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उसे तुरंत अस्पताल भेजा गया।

 

जंसा थाना पुलिस ने बताया कि युवक की जेब से कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान सुनिश्चित नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के सभी थानों को सूचित कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment