वाराणसी में ठंड का कहर दिखाई दे रहा है। तीन दिन से लगातार मौसम विभाग ने ठंड और कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। ऐसे में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने जिले के सभी कक्षा 5 तक के स्कूलों को अनिश्चितकालीन बंद कर दिया है। अगले आदेश तक यहां पढ़ाई नहीं होगी।
इस दौरान सभी शिक्षकों को निर्वाचन कार्य (SIR) के मद्देनजर स्कूल आना होगा। पूर्व की तरह वो
जिलाधिकारा नादया िनदश
वाराणसी में घने कोहरे और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर बेसिक शिक्षा अधिकारी ने देर रत स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया।
बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया वाराणसी में लगातार ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा यही। ग्रामीण क्षेत्रों में दिन-दिन भर कोहरा रहा है। ऐसे में किसी भी छात्र की तबीयत न बिगड़े जिले के सभी कक्षा 5 तक के स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिए गए हैं।
सभी बोर्ड के स्कूल रहेंगे बंद, शिक्षक आएंगे बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया इस दौरान सभी सरकारी, मदरसा बोर्ड, संस्कृत बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई बोर्ड के कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे। यदि किसी स्कूल के खुले रहने की सूचना विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान सही शिक्षक यथावत स्कूल आएंगे और निर्वाचन के कार्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।
