वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत मथुरापुर गांव में नदी किनारे स्थित बगीचे में महुआ के पेड़ से लटकता हुआ एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की उम्र लगभग 38 वर्ष बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
संजीव शर्मा (एसीपी रोहनिया) और थाना लोहता की पूरी टीम जांच में जुटी हुई है। थाना प्रभारी राजबहादुर मौर्य ने बताया कि युवक की शिनाख्त और घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा किए जाने की बात कही गई है।
घटना स्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई, जिससे क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अफवाह न फैलाने और जांच में सहयोग करने की अपील की है।
