UP बोर्ड की परीक्षाएं शुरू, वाराणसी में 117 केंद्र:

Aman Pandey
Aman Pandey
2 Min Read

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गयीं। 18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली इन परीक्षाओं के लिए वाराणसी में कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जिले में इंटर और हाईस्कूल में इस बार कुल 92277 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। पहले दिन सामने हिंदी का पेपर दोनों पालियों में होगा। पहली पाली में हाईस्कूल और दूसरी पाली में इंटर के परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

 

परीक्षा में नकाल माफियाओं पर नकेल कसने के लिए पैनी नजर रखी जा रही है। सभी परीक्षाकेंद्रों को सीसीटीवी सर्विलांस पर रखा गया है। क्वींस कालेज में बने कमांड सेंटर से इन सभी पर निगरानी की जाएगी। परीक्षा के पहले दिन हरिश्चंद्र बालिका इंटर कालेज पहुंची परीक्षार्थियों पर कालेज की प्राचार्य और शिक्षिकाओं ने पुष्प वर्षा की और उन्हें मिठाई खिलाई।

 

 

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया – यूपी बोर्ड की परीक्षाएं आज से शुरू हो रही है। जिन्हे लेकर तैयारियां पूरी कर ली गयी है। जिले के 403 कालेजों के लिए कुल 117 सेंटर बनाए गए हैं। इस वर्ष हाईस्कूल में 46300 जबकि इंटरमीडिएट में 45977 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बोर्ड की ओर से पहले दिन हिंदी की परीक्षा कराई जाएगी।

 

 

जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया – यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए बनाए गए केंद्रों पर परीक्षा व्यवस्था की सही तरीके से निगरानी के लिए जिले को 12 सेक्टर और 8 जोन में बांटा गया है। इसके तहत 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 8 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम भी बनाया गया है।

 

यहां लगाए गए टीवी स्क्रीन पर शहर से लेकर गांव में बनाए गए केंद्रों की हर गतिविधि दिखाई देगी। केंद्रों पर परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी है। केंद्राध्यक्षों को माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से दिए गए सभी निर्देशों का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। लापरवाही बरतने पर संबंधित व्यक्ति छात्र के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Share This Article
Leave a comment