काशी मे मूल वैश्य कुल गुरु मठ का प्रतिकात्मक पुनःनिर्माण कार्यक्रम संपन्न

Uttam Savera News
Uttam Savera News
5 Min Read

काशी मे मूल वैश्य कुल गुरु मठ का प्रतिकात्मक पुनःनिर्माण कार्यक्रम 11 फरवरी से 15 फरवरी तक संपन्न हुवा

भारतवर्ष में रहने वाले समस्त वैश्य समाज का पावन वैश्य कुल गुरु मठ लगभग 700 वर्षों से गुरु परंपरा के माध्यम से समाज का आध्यात्मिक मार्गदर्शन करता आया है। इसका प्रारंभ शृंगेरी शारदा पीठ के 12वें शंकराचार्य, जगद्गुरू विद्यारण्य स्वामीजिंके के दिव्य काल में हुआ था।

मुग़ल आक्रमणों के कारण यह गुरु परंपरा काशी से स्थानांतरित होकर कर्नाटक राज्य के गोकर्ण क्षेत्र के समीप श्री संस्थान हळदीपुर में स्थापित हुई। वहाँ सात गुरुजनों तक परंपरा निरंतर चलती रही, परंतु बाद में कुछ समय के लिए यह परंपरा खंडित हो गई।

पुनः कृपापूर्वक शृंगेरी शारदापीठ जगद्गुरू शंकराचार्य भारतीतीर्थ महास्वामीजिंके मार्गदर्शन से और पूर्ण अनुग्रह से 12 मार्च 2004 को इस वैश्य गुरु परंपरा का पुनरारंभ कराया। उनके आशीर्वाद से वैश्य गुरु पीठ पर पूज्य श्री श्री वामनाश्रम स्वामीजी के माध्यम से वैश्य समाज को पुनः गुरु प्राप्त हुए।

आज वैश्य कुल गुरु मठ, काशी में यह परंपरा पुनः प्रतिष्ठित हो रही है। यह केवल एक मठ नहीं, बल्कि देशभर के लगभग 380 वैश्य समाज घटकों को एक सूत्र में पिरोने वाला आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र है।

11 फरवरी से 15 फरवरी तक संपन्न हुवे इस पुनर्निर्माण के पावन अवसर पर काशी में भव्य धार्मिक कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस महा धार्मिक अनुष्ठान में समस्त वैश्य समाज के कल्याण हेतु कोटि जप पारायण, विष्णु सहस्रनाम, ललिता सहस्रनाम, सर्वमंगल मांगल्ये पाठ तथा महामृत्युंजय रुद्राय जप का आयोजन किया गया। साथ ही सहस्र मोदक हवन, गायत्री हवन, लक्ष्मी नारायण हृदय हवन, नवचंडी हवन एवं श्री रुद्र हवन जैसे महायज्ञ संपन्न हुए।

वैश्य समाज के गौरवशाली पुनरुत्थान के उद्देश्य से काशी स्थित वैश्य कुल गुरु मठ में वैदिक गुरुकुल का शुभारंभ किया गया है। 4 छात्र अभि प्रवेश लिया है इस गुरुकुल में वैश्य समाज के बालक एवं बालिकाओं को वैदिक शिक्षा के साथ-साथ व्यावहारिक शिक्षण भी प्रदान किया जाएगा। उद्देश्य है कि विद्यार्थी आध्यात्मिक रूप से सुदृढ़ बनते हुए भविष्य में सेवा, नौकरी अथवा व्यवसाय के क्षेत्र में भी सक्षम बनें। मठ प्रशासन ने समाज के अभिभावकों से अपने बच्चों को गुरुकुल से जोड़ने का आह्वान किया है।

इस कार्यक्रम मे उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरळ,आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु एवं दिल्ली सहित देशभर से वैश्य बंधुओं ने श्रद्धापूर्वक सहभाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। काशी महापुण्य क्षेत्र के माहेश्वरी, केशरवाणी, अग्रवाल, जायसवाल, रोनियार, अग्रहारी साहू एवं मध्येशिया गुप्ता वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की हर दिन विशेष उपस्थिति रही।और वैश्य कुल गुरु का दर्शन लिया
हर गाव से कार्यक्रम मे आये हुवे वैश्य बांधवो णे सेवा कार्य भी किया

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री एवं काशी क्षेत्र के सक्रिय समाजसेवक रवींद्र जायसवाल ने परमपूज्य वामनाश्रम स्वामी के पावन दर्शन प्राप्त किए। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि काशी में स्थापित यह वैश्य कुल गुरु मठ समस्त वैश्य समाज का प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनेगा और समाज को एकता, संस्कार एवं संगठन की दिशा में अग्रसर करेगा। साथ ही उन्होंने मठ के विकास कार्यों में सक्रिय सहभाग एवं सहयोग देने का संकल्प भी व्यक्त किया।

गुरु कृपा से यह वैश्य कुल गुरु मठ काशी पुनर्निर्माण केवल एक भवन का निर्माण नहीं, बल्कि समस्त वैश्य समाज की एकता, आध्यात्मिक धार्मिक जागरण और राष्ट्रीय समरसता का दिव्य आरंभ है।

इस पुण्य कार्य में विशेष रूप से केशरवाणी समाज के महामंत्री राजेश केशरी, माहेश्वरी समाज के महेशचंद्र माहेश्वरी , उत्तर प्रदेश वैश्य समाज के अध्यक्ष अजय केशरी, उत्तर प्रदेश वैश्य समाज महामंत्री  संजय जी केशरी,प्रमुख मार्गदर्शक * संजय केशरी (लल्ली चौधरी), *युवा अध्यक्ष संदीप केशरी, नीरज केशरी, जेष्ठ व्यापारी  भैयालाल जायसवाल मनोज जायजी (अध्यक्ष, जायसवाल समाज), विजय जायसवाल , लक्ष्मीनारायण जायसवाल अडव्होकेट प्रीती जयस्वाल आंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन कि सुस्मिता सेट एवं अन्य समाज बंधुओं का अमूल्य सहयोग प्राप्त हुआ। सभी का वैश्य कुल गुरुमठ के चेयरमन  अशोक नर अध्यक्ष किशोर पाल ने सहर्ष स्वागत किया

इन सभी के संयुक्त प्रयासों से विभिन्न क्षेत्रों में समाज तक काशी स्थित वैश्य कुल गुरु मठ एवं वैश्य कुल गुरुदर्शन का संदेश पहुँचाया गया, जिससे निकटवर्ती क्षेत्रों के वैश्य समाज बांधव बड़ी संख्या में उपस्थित होकर वैश्य कुल गुरुजी के दर्शन एवं सेवा कार्य का पुण्य लाभ प्राप्त कर लिया

समस्त वैश्य समाज को गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त होके सादर कार्यक्रम गुरु मठ के कार्यकारणी के द्वारा आयोजन सफल आयोजन हुवा

Share This Article
Leave a comment