वाराणसी| आज दिनाँक 30/6/22 ईसवी की हिन्दू जागरण मंच काशी महानगर द्वारा भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर राजस्थान के उदयपुर में मुस्लिम जेहादियों द्वारा कन्हैयालाल की दिनदहाड़े गला रेतकर हुई हत्या के विरोध में आक्रोशित अधिवक्तओं तथा हिन्दू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं द्वारा जरिये Adm city महामहिम राष्ट्रपति प्रधानमंत्री ,गृहमंत्री तथा राज्यपाल राजस्थान तथा मुख्यमंत्री राजस्थान को संबोधित पत्रक के माध्यम यह माँग किया गया कि
1. हत्यारों व उनकी विचारधारा का समर्थन करने वालों की भारत की नागरिकता तथा सरकारी सुविधाओं को समाप्त किया जाए।।
2. विशेष न्यायालय का गठन कर हत्यारो का तीव्र विचारण कर फांसी की सजा हो ।।
3. कन्हैया लाल के परिवार को सरकारी नौकरी व आर्थिक सहायता दी जाये के माँग को लेकर ज्ञापन दिया गया हिन्दू जागरण मंच के प्रतिनिधि मंडल में हिन्दू जागरण मंच के काशी महानगर अध्यक्ष अवनीश राय अधिवक्ता, काशी प्रान्त मंत्री गौरीश सिंह, महानगर महामंत्री अनुराग पाण्डेय, राजन मांझी, विकास तिवारी, दीपक राय हनुमंत सिंह, सौरभ सिंह ,प्रवीण इत्यादि लोग मौजूद रहे ।।