वाराणसी। आर्य महिला महाविद्यालय के ज्ञानानंद सभागार में गुरुवार को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” विषय पर एक महत्वपूर्ण महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन की मुख्य वक्ता दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज रहीं।
महिला सम्मलेन में संबोधन करते हुए , सांसद स्वराज ने पहलगाम हमले की निंदा करते हुए कहा कि “यह नरेंद्र मोदी जी का नया भारत है, जो न झुकता है, न रुकता है और न थमता है।” उन्होंने मोदी सरकार की दृढ़ता और राष्ट्रहित में लिए गए निर्णयों की सराहना की।
“एक राष्ट्र, एक चुनाव” के महत्व पर प्रकाश डालते हुए, स्वराज ने कहा कि बार-बार होने वाले चुनाव विकास में “स्पीड ब्रेकर” का काम करते हैं। उन्होंने इस नीति को “विचार और समाधान” बताते हुए कहा कि इससे न केवल खर्च कम होगा बल्कि प्रशासनिक दक्षता भी बढ़ेगी। उन्होंने महिलाओं को इस विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दिलाया।
स्वराज ने “एक राष्ट्र, एक चुनाव” के लाभों को गिनाते हुए कहा कि इससे जीडीपी का लगभग 1.5% बचाया जा सकता है, प्रशासनिक दक्षता में सुधार होगा, नीतिगत स्थिरता आएगी और मतदान प्रतिशत बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि यह नीति देश की लोकतांत्रिक और प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और कुशल बनाने में योगदान करेगी।
कार्यक्रम के दौरान, स्वराज ने महिलाओं से राष्ट्रहित में हमेशा साथ खड़े रहने और लोकतंत्र को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने “विकसित भारत” के संकल्प को दोहराया और मोदी सरकार द्वारा लाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ हुई, जिसके बाद वंदे मातरम का गायन हुआ। कार्यक्रम में भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति और सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल, निर्मला सिंह पटेल, पूजा दीक्षित, जगदीश त्रिपाठी, चन्द्रशेखर उपाध्याय, वैभव कपूर, अपराजिता सोनकर, साधना वेदांती, डॉ गीता शास्त्री, कुसुम पटेल, विभव सिंह, विनीता सिंह, प्रज्ञा पांडेय, साधना सिंह, महिला उद्यमी ऋचा शाह, चार्टर्ड अकाउंटेंट का जमुना शुक्ला, डॉ रुबी शाह, शशिबाला शाह, महानगर मीडिया प्रभारी किशोर सेठ, प्रीति पुरोहित, आरती पाठक, नेहा कक्कड़, रिचा सिंह, अनीशा शाही, मंजू सिंह, किरन मिश्रा, सोनिया जैन संध्या सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं व छात्राएं मौजूद रही।