BUDGET 2026: आज आएगा देश का बजट, निर्मला सीतारमण 9 वी बार पेश करेगी बजट

Shwetabh Singh
Shwetabh Singh
2 Min Read

Union Budget 2026 Updates: आम बजट 2026-27 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के मौजूदा कार्यकाल का एक अहम बजट माना जा रहा है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2026 को सुबह 11 बजे संसद में ये बजट पेश करेंगी. पिछले साल का बजट एक लोकप्रिय बजट माना जाता है जिसमे मिडिल क्लास को बड़ी राहत मिली थी. इस बजट में इनकम टैक्स में छूट, सैलरीड क्लास के लिए स्टैंडर्ड डिडक्शन, किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट बढ़ाने, सस्ती दवाओं और इंश्योरेंस सेक्टर में सुधार जैसे बड़े फैसले लिए गए थे. इस साल सरकार का ध्यान अर्थव्यवस्था पर है.

 

बता दें कि भारतीय शेयर बाजार में भी आज आम दिनों की तरह ही कारोबार होगा. बजट के चलते नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) 1 फरवरी 2026 को रविवार को खुला रहेगा. इंडस्ट्री के तमाम स्टेकहोल्डर्स सरकार के साथ अपनी अपेक्षाएं साझा कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि आने वाले बजट में इन प्राथमिकताओं को शामिल किया जाएगा.

 

मंगलवार, 27 जनवरी को नॉर्थ ब्लॉक स्थित बजट प्रेस में हलवा समारोह का आयोजन किया गया. यह समारोह केंद्रीय बजट 2026-27 की तैयारी प्रक्रिया के अंतिम चरण का प्रतीक होता है. हलवा समारोह के दौरान केंद्रीय वित्त मंत्री के साथ वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले सभी विभागों के सचिव और बजट तैयारी से जुड़े अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

Budget 2026 LIVE: ‘संकट में भारतीय अर्थव्यवस्था

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था “संकट” में है. उन्होंने पूछा कि क्या सरकार रविवार को पेश किए जाने वाले आम बजट में इसे उबारने के लिए कोई समाधान पेश करेगी. खरगे ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि मोदी सरकार अब “विरासत” का बहाना नहीं बना सकती, क्योंकि वह पिछले 12 वर्षों से सत्ता में है.

Share This Article
Leave a comment