गुरुवार दोपहर लोहता रेलवे स्टेशन के आगे भट्ठी गांव में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। इस हादसे में युवक का एक पैर कट गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
घायल युवक की पहचान लोहता थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी 26 वर्षीय मो. आसिफ पुत्र शमीम के रूप में हुई है। आसिफ पेशे से बुनकर है।
जानकारी के अनुसार, आसिफ रेलवे लाइन पार कर रहा था, तभी अचानक ट्रेन आ गई। उसने तेजी से ट्रैक पार करने का प्रयास किया, लेकिन वह रेलवे ट्रैक के पास गिर गया और उसका पैर ट्रेन के पहियों के बीच आ गया।
हादसे के बाद आस-पास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और मौके पर भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और एम्बुलेंस की मदद से घायल आसिफ को अस्पताल में भर्ती कराया।
आसिफ को बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है। हालांकि, उसका एक पैर शरीर से पूरी तरह अलग हो गया है।
आसिफ बुनकरी का काम करके अपना और अपने परिवार का गुजारा करता था।
लोहता रेलवे लाइन पार करते युवक का पैर कटा*
Leave a comment
Leave a comment
