T20 वर्ल्ड कप 2026: भारत फाइनल में! रोमांचक सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रनों से दी मात

Shwetabh Singh
Shwetabh Singh
2 Min Read

मुंबई. आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 ( ICC Mens T20 World Cup 2026) का दूसरा सेमीफाइनल गुरुवार (5 मार्च) को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया, जहां भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हुई.मुकाबले में भारत ने सात रनों से जीत हासिल की. भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 254 रनों का टारगेट दिया था. टारगेट का पीछा करते हुए इंग्लिश टीम सात विकेट पर 246 रन ही बना सकी.

 

इंग्लैंड के लिए जैकेब बेथेल ने 48 गेंदों पर 105 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और सात छक्के शामिल रहे. भारतीय टीम अब फाइनल में 8 मार्च को न्यूजीलैंड का सामना. वो मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. वही भारतीय टीम की कोशिश लगातार दूसरी बार किताब जितने की होगी.

 

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड के सामने 254 रनों का विशाल लक्ष्य रखा. वानखेड़े की छोटी बाउंड्री और तेज आउटफील्ड का भारतीय बल्लेबाजों ने भरपूर फायदा उठाया.

 

बेथेल का शतक भी नहीं दिला सका जीत

254 रनों के पहाड़ जैसे लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम ने अंत तक हार नहीं मानी. इंग्लैंड की ओर से जैकेब बेथेल ने विध्वंसक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 48 गेंदों पर 105 रन जड़ दिए. उनकी इस पारी में 8 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. हालांकि, बेथेल की इस ‘तूफानी’ सेंचुरी के बावजूद इंग्लैंड की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 246 रन ही बना सकी और लक्ष्य से महज 8 रन दूर रह गई.

Share This Article
Leave a comment