95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं नगर निगम के संयुक्त तत्वधान से चलाया गया स्वच्छता अभियान

2 Min Read

वाराणसी आज दिनांक 20 अक्टूबर 2022 को श्री सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक के अगुआई में एवं श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पहाड़िया वाराणसी के नेतृत्व में आज अस्सी घाट से लेकर नगवा,जगन्नाथ मनिंदर के कैम्पस व आसपास बृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया इस कार्यक्रम सफल बनाने में नगर निगम, सृजन सामाजिक विकास न्यास एवं 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के लोगों ने अस्सी घाट से लेकर नगवा,जगन्नाथ मनिंदर के कैम्पस व आसपास के गली, मोहल्ले में जाकर विधिवत साफ सफाई किया एवं जहां पानी लगा था वहां चूना का छिड़काव भी किया गया साथ ही साथ डेंगू मच्छर से बचने के लिए ब्लीचिंग पाउडर व एंटी लार्वा का भी छिड़काव किया ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सौरभ श्रीवास्तव कैंट विधायक थे मुख्य अतिथि महोदय ने सभी को अपने घर के आसपास गली,मोहल्ले,चौराहों, सार्वजनिक स्थलों की साफ सफाई करने के लिए जागरूक किए।

विशिष्ट अतिथि श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल थे ।
संचालन एवं संयोजन पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के हरीतिमा के अग्रदूत अनिल कुमार सिंह ने वहां पर उपस्थित सभी लोगों को स्वक्षता,जल संरक्षण, वृक्षारोपण करने के लिए जागरूक किए एवं साथ ही साथ वहां पर उपस्थित सभी गणमान्य लोगों को शपथ भी दिलाये।इस कार्यक्रम में 95 बटालियन के श्री उमाकांत ओझा उप कमांडेंट तथा प्रवीण सिंह साथ में तमाम जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया तथा श्री जग्गनाथ ओझा जी श्री विपिन ओझा जी मिठाई लाल यादव डॉ दिनेश चंद्र अरोड़ा श्री धर्मेंद्र यादव श्री शिवम गुप्ता श्री अनूप यादव श्री मनीष शर्मा जी श्री रोहित साहनी श्री शिवम पांडेय श्री कृष्णा पांडेय श्री नौमित त्रिपाठी श्री अनिल पाठक श्री कृष्णा पांडेय जी श्री पवन पांडेय एवं नगर निगम की अपर्णा वाजपाई ,सरिता यादव की पूरी टीम ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + sixteen =

Exit mobile version