बिरला खेल मैदान पर बड़ी धूमधाम से हो रहा है,BPL-2024,बीएचयू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट।.

Uttam Savera News
1 Min Read

वाराणसी। बीएचयू प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन विश्वविद्यालय के बिरला खेल मैदान पर बड़ी धूमधाम से हो रहा है। टूर्नामेंट के उद्घाटन में अम्बरीश सिंह (भोला ) नामित सदश्य वीडीए,विश्वविद्यालय खेल बोर्ड के सचिव बीसी कापरी, आईएमएस निदेशक एसएन शंकवार,चीफ प्रोक्टर एसपी सिंह,आईएमएस वरिष्ठ वैज्ञानिक संतोष सिंह,वाणिज्य संकाय के डीन प्रो एचके सिंह के उत्कृष्ट उपस्थिति में आरंभ किया हुआ।

अब तक 6 मैच खेले गए हैं और यह विश्वविद्यालय में बहुत प्रसिद्ध हो रहा है, इश टूर्नामेंट में आईआईटी बीएचयू,दक्षिण कैंपस डीएवी कॉलेज,आईएमएस,केवी बीएचयू,एग्रीकल्चर, कॉमर्स,सामाजिक विज्ञान संकाय,कला संकाय जैसी विभिन्न संकायों, कॉलेजो से कुल 32 टीमें इस टूर्नामेंट में भाग ली हैं।

इस तरह का क्रिकेट प्रतियोगिता जिसमें इस प्रकार का भागीदारी हो,यह पहली बार है। बीएचयू प्रीमियर लीग का आयोजन सत्य नारायण सिंह के संयोजन में हो रहा है इस क्रिकेट टूर्नामेंट में सक्रिय रूप से विकास  आशीष, अतुल , सनी सिंह और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

वाराणसी ब्यूरो अमित गुप्ता

    (उत्तम सवेरा न्यूज)

Share this Article
Leave a comment