वाराणसी/ वार्ड नंबर 33 करौंदी के नसीरपुर सुस्वाही प्रज्ञापुरम कॉलोनी लेन नंबर 1, आज उस समय खुशी की लहर दौड़ पड़ी जब वर्षों के बाद विकास कार्यों का शिलान्यास आज देखने को मिला, बीते कई वर्षों से कॉलोनी के लोग कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था जिसमें ना ही
ठीक से प्रकाश की व्यवस्था थी ना ही सड़क पर चलने का कोई रास्ता था, दुश्वारियां अलग-अलग तरह की थी, पर बीते कई वर्षों के बाद कॉलोनी वासियों के चेहरे खिल उठे, जब विकसित भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र सुस्वाही के नसीरपुर में वार्ड नंबर 33 के करौंदी के

पार्षद, श्याम भूषण शर्मा के सानिध्य में 12.33 लाख से 200 मीटर तक रोड व नाली का आज शिलान्यास कराया गया, मुख्यमंत्री नगरी अल्प विकसित एवं मलिन बस्ती विकास योजना अंतर्गत वर्ष 2025 और 26 को देखते हुए आज कॉलोनी के बाहर विधि विधान से पूजा कर, शिलान्यास कराया गया

मुख्य अतिथि के रूप में: संजय सोनकर जिला महामंत्री भाजपा, पार्षद श्याम भूषण शर्मा, पार्षद सुरेश पटेल, के साथ तमाम कॉलोनी के लोग मौजूद थे