लोहता थाना क्षेत्र में नारी शक्ति कार्यक्रम

Aman Pandey
Aman Pandey
1 Min Read
वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में नारी शक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 
यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश में चलाए जा रहे 'मिशन शक्ति' अभियान का हिस्सा है, 
जिसका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना है 
इस कार्यक्रम में लोहता थाना प्रभारी अनीता सिंह, समाज सेविका हीरावती देवी, 
भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष रेनू भारती, गायत्री देवी, सुनीता देवी,
 छाया देवी और लक्ष्मी विश्वकर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे 

 इस अभियान के तहत महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, 
सुरक्षा नियमों और आत्मरक्षा के तरीकों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। 
पुलिस प्रशासन का लक्ष्य है कि प्रदेश की हर महिला स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।

 

लोहता थाना प्रभारी अनीता सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि कोई भी व्यक्ति महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment