खेसारी लाल यादव पहुंचे वाराणसी ,बाबा विश्वनाथ का क्या दर्शन

Aman Pandey
Aman Pandey
1 Min Read

वाराणसी: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में मांगा आशीर्वाद। भोजपुरी फिल्म जगत के महानायक और सुपरस्टार खेसारी लाल यादव श्रद्धा और आस्था के केंद्र काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। उन्होंने यहां बाबा विश्वनाथ के दरबार में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

 

खेसारी लाल यादव के काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचने की जानकारी मिलते ही उनके चाहने वालों और भक्तों में उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने उन्हें देखकर जयकारे लगाए। खेसारी लाल यादव ने बहुत ही श्रद्धा और निष्ठा के साथ पूजा की और बाबा विश्वनाथ से अपने परिवार, करियर और समस्त भोजपुरी समुदाय के उत्थान के लिए आशीर्वाद मांगा उनके फैंस और सोशल मीडिया पर काफी सराहा जा रहा है।

 

खेसारी लाल यादव ने इस दौरान मीडिया से बातचीत में कहा कि, “बाबा विश्वनाथ के दरबार में आकर हमेशा एक अलग ही शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है। मैंने बाबा से अपने सभी प्रशंसकों और दर्शकों की भलाई की कामना की है।बता दें कि खेसारी लाल यादव न केवल भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय सितारों में से एक है।

Share This Article
Leave a comment