वाराणसी के पंचगंगा घाट पर डूबा युवकः

Aman Pandey
Aman Pandey
2 Min Read

वाराणसी के पंचगंगा घाट पर स्नान करते समय एक युवक गंगा में डूब गया बताया जा रहा है कि वह अपने दोस्त के साथ वाराणसी घूमने आया था गंगा स्नान करने के बाद सभी काशी विश्वनाथ धाम दर्शन करने के लिए जाने वाले थे लेकिन गहरे पानी में जाने के कारण उनका पैर फिसल गया और गंगा में डूब गए।

 

मृतक की पहचान श्याम कुमार के रूप में हुई है, जो बिहार के रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

 

नाविकों ने बताया कि जब युवक स्नान कर रहे थे उस दौरान उनके साथी फोटो खींच रहा था। दोनों को गहरे पानी में जाने के लिए मना किया गया था लेकिन नहीं माने हालांकि जब वह डूब रहा था

 

एनडीआरएफ की टीम ने लगभग आधे घंटे गंगा के पानी में युवक का तलाश किया जिसके बाद उसका शव बाहर निकल गया। मेडिकल चेकिंग के दौरान उसे मृत्यु पाया गया इसके बाद उसकी बॉडी को शवगृह में रखवा दिया गया है।

 

पुलिस ने युवक के पिता को इसकी जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि अभी वह ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा था घर में उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं।

Share This Article
Leave a comment