वाराणसी : ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं से किसानों को भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कई ग्रामीण क्षेत्रों में नीलगाय और बछड़े खुलेआम घूमकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, जिससे उनकी उपज बर्बाद हो रही है।
किसानों के अनुसार, इन ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं को आसानी से चारा मिल जाता है, जो उनकी बढ़ती संख्या का एक मुख्य कारण है। इसके अतिरिक्त, कुछ लोग जानबूझकर आवारा पशुओं को पकड़कर इन इलाकों में छोड़ रहे हैं, जिससे उनकी तादाद तेजी से बढ़ रही है।
किसानों ने बताया कि आवारा पशु उनकी सरसों, मटर और गेहूं जैसी फसलों को बड़े पैमाने पर नष्ट कर रहे हैं। विशेष रूप से मटर की फसल आवारा पशुओं के लिए सबसे पसंदीदा है और वे इसे तेजी से बर्बाद कर रहे हैं।
स्थानीय निवासी किसान ओमप्रकाश, मोहन लालमन सहित अन्य किसानों ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए कहा कि आवारा पशुओं से अपनी फसलों को बचाने के लिए उन्हें खेतों में रात-दिन पहरा देना पड़ रहा है। कई किसानों ने तो अपने खेतों और किनारों पर बाड़ (बधाई) भी लगा ली है। इस क्षेत्र में नीलगायों की संख्या में अत्यधिक वृद्धि किसानों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है।
आवारा पशुओं से परेशान किसान, फसल को कर रहे नष्ट
Leave a comment
Leave a comment
