छितौनी में भाजपा शक्ति केंद्र की बैठक संपन्न, चुनाव और संगठन मजबूती पर चर्चा

1 Min Read

**रामेश्वर मंडल:** भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत व सक्रिय बनाने के उद्देश्य से रामेश्वर मंडल के छितौनी में भाजपा शक्ति केंद्र की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।

 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामेश्वर मंडल के अध्यक्ष आलोक पांडे ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि “शक्ति केंद्र” पार्टी की रीढ़ हैं और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रियता से ही संगठन को असली ताकत मिलती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का आह्वान किया।

इस बैठक में मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे, संकटा राजभर, राहुल सहित भारी संख्या में स्थानीय भाजपा पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिन्होंने संगठन को और अधिक गतिशील बनाने का संकल्प लिया।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 5 =

Exit mobile version