मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जला कर देव दिवाली का किया आरंभ

Aman Pandey
Aman Pandey
2 Min Read

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आस्था, संस्कृति एवं परंपरा के महापर्व देव दीपावली के पावन पर्व पर नमो घाट पर पहला दीपक जलाकर विधिवत् देव दीपावली का शुभारंभ किया। तत्पश्चात् उन्होंने गंगा पूजन किया। मुख्यमंत्री के दीपक जलाते ही आस्था, संस्कृति एवं परंपरा के महापर्व पर श्री काशी विश्वनाथ के पवित्र धाम में मां गंगा के पावन तट व सभी 88 गंगा घाटों पर मनाए जा रहे देव दीपावली पर्व पर काशी के गंगा घाट असंख्य दीपकों से जगमग हुए।

 

इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नमो घाट से क्रूज से काशी के गंगा घाटों पर देव दीपावली के विहंगम दृश्य तथा शिवाला घाट पर गंगा के जल लहरियों पर लेजर शो का अवलोकन किया। इस दौरान गंगा घाटों ग्रीन आतिशबाजी भी हुआ। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल, महापौर अशोक तिवारी, पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी, मुख्य सचिव एस पी गोयल, कमिश्नर एस. राजलिंगम, पुलिस कमिश्नर मोहित अग्रवाल, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

दीपों का यह त्योहार वाराणसी के घाटों को एक दिव्य दृश्य में बदल देता है। दिवाली के पंद्रह दिन बाद, कार्तिक पूर्णिमा को मनाए जाने वाले इस त्योहार में, पूरा नदी तट लाखों मिट्टी के दीपों से जगमगा उठता है, जो एक ऐसा नज़ारा प्रस्तुत करता है जो कालातीत लगता है। हालाँकि इसका वर्तमान स्वरूप 1985 का ही है, यह त्योहार अपने आप में पौराणिक कथाओं और सदियों पुरानी परंपराओं में गहराई से निहित है। एक पौराणिक कथा भगवान शिव और राक्षस तारकासुर के तीन पुत्रों-विद्युन्माली, तारकाक्ष और कमलाक्ष-की कहानी कहती है।

Share This Article
Leave a comment