चौबेपुर :वायरल वीडियो के बावजूद पुलिस की एकतरफा कार्रवाई, बिना जांच पीड़ित पर ही दर्ज कार्यवाही*

2 Min Read
Yaw:71.97016,Pitch:5.091536450555991,Roll:-2.3205316719368625

**चौबेपुर (वाराणसी):** चौबेपुर थाना क्षेत्र के सरसौल में बीते दिनों हुए एक जमीन विवाद में पुलिस की एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ पीड़ित परिवार ने मोर्चा खोल दिया है। पीड़ित पक्ष का गंभीर आरोप है कि पुलिस ने बिना किसी निष्पक्ष जांच के, केवल एकतरफा कार्रवाई करते हुए असली पीड़ित के खिलाफ ही मुकदमा (FIR) दर्ज कर लिया है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पीड़ित श्याम सुंदर मिश्रा के अनुसार, जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के कई लोगों ने उनके साथ जमकर मारपीट की थी। घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) पर शिकायत दर्ज कराई और रात के समय ही चौबेपुर थाने पहुंचे। आरोप है कि थाना प्रभारी (SHO) ने उनसे मुलाकात करने से मना कर दिया और उनका प्रार्थना पत्र तक नहीं लिया। सुबह जब पीड़ित दोबारा थाने पहुंचे, तो उन्हें पता चला कि पुलिस ने मामले की तहकीकात किए बिना ही, दूसरे पक्ष के प्रभाव में आकर खुद उनके ऊपर ही FIR दर्ज कर दी है।

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि थाना प्रभारी ने बिना किसी जांच के, केवल दूसरे पक्ष को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से यह एकतरफा कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में मारपीट साफ दिखने के बावजूद, पुलिस द्वारा केवल एक पक्ष पर कार्रवाई किए जाने से स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली और निष्पक्षता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। पीड़ित परिवार ने अब इस मामले में उच्चाधिकारियों से न्याय और निष्पक्ष जांच की गुहार लगाई है।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 5 =

Exit mobile version