वाराणसी : काशी विद्यापीठ ब्लॉक स्थित अलाउद्दीनपुर करौता ग्राम सभा में एक कंप्यूटर संस्थान ‘पायनियर इंफोटेक’ के द्वारा सम्मान समारोह कार्यक्रम किया गया इसका उद्देश्य आसपास के छात्रों को कम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण कंप्यूटर शिक्षा प्रदान करना है।
यह संस्थान अकेलवा चौराहे से करौता बाजार की ओर जाने वाली सड़क पर अलाउद्दीनपुर ग्राम सभा में स्थापित किया गया है। उद्घाटन समारोह में आसपास के उत्साहित छात्रों ने भी भाग लिया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्थान द्वारा लोगों को कंप्यूटर के महत्व और आधुनिक युग में इसकी आवश्यकता के बारे में जानकारी दी गई।
पायनियर इंफोटेक के तत्वावधान में ‘टेक सृजन 2026’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं को बैडमिंटन किट और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर संस्थान के निदेशक आनंद कुशवाहा, प्रबंधक अजीत यादव, सत्यम उपाध्याय, संगम उपाध्याय, विजय मिश्रा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। मंच का संचालन स्वास्तिक कुमारी ने किया।
