पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विधिवत जानकारी दी, 95 बटालियन मुख्यालय से

2 Min Read

वाराणसी | आज दिनांक 5 नवंबर 2022 को श्री सुरेंद्र चौधरी पुलिस उपमहानिरीक्षक रेंज चंदौली के मार्गदर्शन में 95 बटालियन मुख्यालय के कैंपस में श्रीमती प्रीता साहू डायरेक्टर ट्राउंस वाराणसी ने पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर विधिवत जानकारी दी, प्रभावषाली व्यक्तित्व कई तत्वों से मिलकर बनता हैं। महज कद-काठी, रंग-रूप, नाक-नक्ष ही व्यक्तित्व नहीं है। यह व्यक्तित्व का एक छोटा सा हिस्सा है। आंतरिक गुण, उदात्त स्वभाव, नैतिक आचरण, कला-कौषल में निपुणता, अभिव्यक्ति की क्षमता आदि से मिलकर एक समग्र व्यक्तित्व बनता है। निरंतर बहुआयामी अध्ययन, चिंतन, कर्म, कला साधना, व्यवहारकुषलता, सामाजिकता, पर्यटन, अभिव्यक्ति के अवसरों का लाभ लेना आदि के द्वारा आप भी प्रभावी व्यक्तित्व बना सकते हैं।
यह कार्यक्रम कमांडेंट 95 बटालियन के नेतृत्व में पावर पाइंट प्रजेंटेषन के माध्यम से व्यक्तित्व विकास का अर्थ, आवष्यकता, उपाय, प्रक्रिया आदि के बारे में विस्तार से बताया। स्वाॅट एनालिसिस, गु्रप डिस्कसन, मंच भय दूर करने के लिए नाट्य मंचन, साक्षात्कार, पढ़ना, लिखना, सुनना, बोलना आदि से व्यक्तित्व विकास के बारे में जानकारी दी गई। इस कार्यक्रम में श्री अनिल कुमार बृक्ष कमांडेंट 95 बटालियन, श्री कृष्ण जयसवाल मुख्य चिकित्सा अधिकारी ,श्री नितिंद्र नाथ द्वितीय कमान अधिकारी, श्री महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट,श्री उमाकांत ओझा उप कमांडेंट, तथा साथ साथ में 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के तमाम जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 5 =

Exit mobile version