वाराणसी में ‘डॉक्टर एक, अस्पताल अनेक’ खबर वायरल होने के बाद एक फर्जी महिला डॉक्टर को लेकर हड़कंप मच गया है। डॉक्टर सूची में प्रथम स्थान पर रहीं शेहरा खातून ने एक अस्पताल के बोर्ड से अपना नाम हटवा दिया है, जिससे फर्जी अस्पताल और फर्जी डॉक्टर होने की बात सामने आई है। सीएमओ वाराणसी की टीम ऐसे फर्जी डॉक्टरों और अस्पतालों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।
यह मामला आशीर्वाद और निशांत अस्पतालों के बाद अब राजातालाब के बीरभानपुर स्थित ‘द सिटी हॉस्पिटल’ को लेकर चर्चा में है। बताया जा रहा है कि इन सभी अस्पतालों की मालिक डॉक्टर शेहरा खातून ही हैं।
डॉक्टर शेहरा खातून के खिलाफ पिछले साल चोलापुर और बड़ागांव में गंभीर मुकदमे दर्ज किए गए थे। इन मुकदमों के बावजूद, उन्होंने वाराणसी जिले के तीन अलग-अलग स्थानों पर अपने अस्पताल खोले।
शिकायतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की थी और उन्हें आरोपी बनाया गया था। अब राजातालाब के बीरभानपुर स्थित ‘द सिटी हॉस्पिटल’ के खिलाफ क्या कार्रवाई होती है, यह आने वाला समय बताएगा।
