वाराणसी। देश को आजाद हुए 79 वर्ष हो गए है, पर अभी हमारी जो शिक्षा है वह विकास से कोसों दूर है, भ्रष्टाचारी, जमाखोरी और कमीशन खोरी वह देश से आजाद होने का नाम ही नहीं ले रही है ऐसे में
प्राथमिक विद्यालय खुशीपुर, काशी विद्यापीठ ब्लॉक के अंतर्गत आता है तस्वीरों में साफ तौर से देखा जा सकता है कि हमारी शिक्षा की व्यवस्था किस प्रकार है कमीशन खोरी के चक्कर में बच्चों को विकास से कितना दूर रखा गया है, बारिश के बाद प्राथमिक विद्यालय परिसर में भारी जलभराव की समस्या सामने आई है। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार और शौचालय तक जाने वाले रास्ते पर पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि बच्चे पानी से बचने के लिए ईंटों के सहारे स्कूल के अंदर जाने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं विद्यालय परिसर के बाहर गंदा पानी जमा होने से संक्रमण फैलने का खतरा भी बढ़ गया है। जलभराव के साथ आसपास फैली गंदगी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी विद्यालय परिसर में पानी भर जाता है, लेकिन अब तक जल निकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की गई है। अभिभावकों ने बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए संबंधित विभाग से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
विद्यालय में जलभराव के कारण बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण भी प्रभावित हो रहा है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग इस समस्या के समाधान के लिए कब तक ठोस कदम उठाता है।