अपराध निरोधक समिति लखनऊ के तत्वावधान में वाराणसी मंडल जोन एवं जिला समिति का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह

3 Min Read

वाराणसी| उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति लखनऊ के तत्वावधान में वाराणसी के हर हुआ स्थित मां दुर्गा वाटिका में शुक्रवार को वाराणसी मंडल जोन एवं जिला समिति का भव्य शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ.
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रसिद्ध समाजसेवी पद्मश्री डॉ रजनी कांत जी उपस्थित थे.
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ रजनी कांत, उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के चेयरमैन डॉ उमेश कुमार शर्मा ,जोनल सचिव डॉ एके राय ,वाराणसी मंडल महिला सचिव श्रीमती नीतू सिंह, वाराणसी मंडल सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक पंडित प्रकाश मिश्र ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया. तत्पश्चात भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की स्कॉलर कुमारी अदिति चटर्जी ने श्री गणेश वंदना प्रस्तुत की .
आगत अतिथियों का स्वागत जोनल सचिव डॉ एके राय ने किया .संस्था के गौरवशाली इतिहास का परिचय चेयरमैन डॉ उमेश कुमार शर्मा ने दिया. कार्यक्रम संयोजक मंडल सचिव/ जेल पर्यवेक्षक पंडित प्रकाश मिश्र ने बताया कि इस भव्य शपथ ग्रहण समारोह में वाराणसी, गाजीपुर ,मिर्जापुर, जौनपुर, आजमगढ़ ,कौशांबी ,सिद्धार्थनगर सहित तमाम जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे.
पद्मश्री डॉ रजनीकांत ने उपस्थित सभी सदस्यों को तिरंगा सम्मान की शपथ ग्रहण कराई. वाराणसी मंडल ,जोन एवं जिला समिति के समस्त पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण चेयरमैन डॉ उमेश कुमार शर्मा ने कराया. शपथ लेने वालों में जोनल सचिव डॉ एके राय ,वाराणसी मंडल सचिव पंडित प्रकाश मिश्रा ,आनंद विश्वकर्मा ,राज सिंह, चंदौली से दीप सिंह, गाजीपुर से अभिषेक सिंह, कौशांबी से आनंद त्रिपाठी, आजमगढ़ से राजेश सिंह, गोरखपुर से रमाशंकर यादव, सिद्धार्थ नगर से केके गुप्ता, जौनपुर से सर्वेश सिंह तथा वाराणसी मंडल की युवा टीम के रित्विक तुलस्यान, शुभम अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल शामिल है .
वाराणसी मंडल सचिव/ जेल पर्यवेक्षक पंडित प्रकाश मिश्र ने मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ रजनीकांत ,चेयरमैन उमेश कुमार शर्मा ,जोनल सचिव डॉ एके राय, मयंक कुमार सिंह सहित सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम का सफल संचालन चक्रवर्ती विजय नावड ने किया. इस अवसर पर प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के वाराणसी मंडल जौनपुर जिला समिति के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्य रूप से सुधांशु कुमार सिंह ,उदय प्रताप सिंह, हरिओम सेठ, सुप्रसिद्ध समाजसेवी सुनील तुलस्यान, पंडित रोशन उपाध्याय, सचिन मल्होत्रा ,डॉक्टर सुभाष गुप्ता, अर्पण पाठक , पूजा सिंह ,रंजना मोहले, अंजलि सेठ ,शिल्पा सिंह, आर्यन प्रजापति ,संतोष सिंह, प्रकाश गुप्ता ,ब्रह्मदेव सिंह, अजीत कुमार यादव, राहुल विश्वकर्मा ,अमर चौधरी, विजय प्रकाश सिंह, प्रमोद मिश्रा ,आशीष कुमार मिश्रा, वरुण पांडे ,प्रदीप सिंह, प्रवीण कुमार त्रिपाठी ,कृष्ण मुरारी पांडे, सुनील गुप्ता ,गोपाल सिंह ,संजय मिश्रा ,कैलाश नाथ सिंह आदि पदाधिकारी उपस्थित थे. धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक पंडित प्रकाश मिश्र ने किया.

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + 13 =

Exit mobile version