महिलाओं पर चढ़ा होली का खुमार – होली सेलिब्रेशन कार्यक्रम

Uttam Savera News
Uttam Savera News
1 Min Read

वाराणसी | प्रिया जायसवाल तरफ से महिलाओं बैठक कर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें फूलों की होली खेल एक दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में गेम खेला गया| इसके बाद महिलाओं की तरफ से होली मिलन कार्यक्रम हुआ। इसमें सभी ने एक दूसरे के साथ फूलों की होली खेलकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।

इन दिनों शहर हो या कस्बे या फिर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगह महिलाएं होली की मस्ती में सराबोर है और फागोत्सव में गीत गाकर जम के ठुमके भी लगा रही हैं. फाग उत्सव के दौरान महिलाएं फूलों की पत्तियों से जमकर होली भी खेल रही हैं. महिलाएं एक-दूसरे पर फूल पत्तियों की वर्षा कर फाग उत्सव का आनंद ले रही हैं

महिलाओं ने घंटों तक नाच गाकर फाग उत्सव की धूम मचाई. वहीं रंग रसिया के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए.जहां आसपास की दर्जनों महिलाएं फागोत्सव में शामिल हुई और गीतों के साथ साथ जमकर नृत्य भी किया. साथ ही फूलों की होली भी खेली.

प्रिया जायसवाल ने बताया कि हर व्यक्ति को पर्व प्यार व खुशी से मनाना चाहिए। भाईचारे का संदेश देना चाहिए। इस अवसर पर साक्षी मेहरोत्रा, मीरा मेहरोत्रा आदि महिलाएं मौजूद थी |

Share this Article
Leave a comment