स्कूल पास छात्राओं पर कसते थे फब्तियां: जंसा पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने 2 युवकों को किया गिरफ्तार**

2 Min Read

वाराणसी: गोमती ज़ोन के थाना जंसा क्षेत्र में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मिशन शक्ति और एंटी रोमियो टीम ने इण्डियन पब्लिक स्कूल जंसा के पास छात्राओं व महिलाओं पर अश्लील इशारे और फब्तियां कसने वाले दो मनचलों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है।

 

थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सुरक्षा चेकिंग और गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि इण्डियन पब्लिक स्कूल जंसा के समीप दो युवक आने-जाने वाली लड़कियों पर गलत कमेंट और छींटाकशी कर रहे हैं। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सूचना का सत्यापन किया और दोनों युवकों को दबोच लिया।

 

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान बाबूलाल उर्फ दिनेश कुमार (30 वर्ष), निवासी दीनदासपुर (थाना जंसा) और राजकुमार पटेल (32 वर्ष), निवासी बेनीपुर (थाना मिर्जामुराद) के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना जंसा पर मु.अ.सं. 179/2026, धारा 296 बीएनएस (BNS) के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही शुरू कर दी है।

 

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष सत्यजीत सिंह के साथ चौकी प्रभारी मयंक सिंह, उप-निरीक्षक रामचन्द्र यादव, कॉन्स्टेबल जगदीश कुमार, कमलेश कुमार और महिला कॉन्स्टेबल प्रतिभा शामिल रहे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 13 =

Exit mobile version