जंसा पुलिस की कार्रवाई: गोवध अधिनियम के मामले में फरार चल रहा एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

1 Min Read

गोमती ज़ोन के पुलिस उपायुक्त के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जंसा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने माननीय न्यायालय एसीजेएम-04, वाराणसी से जारी एनबीडब्ल्यू (गैर-जमानती वारंट) से संबंधित एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
थाना जंसा पुलिस ने संभावित स्थान पर दबिश देकर वांछित अभियुक्त ऋषि प्रसाद पटेल (पुत्र स्वर्गीय वंशराज पटेल, निवासी ग्राम कोरौता, थाना लोहता, जनपद वाराणसी, उम्र करीब 32 वर्ष) को उसके घर से ही गिरफ्तार कर लिया।
यह गिरफ्तारी वर्ष 2016 के थाना जंसा में दर्ज अपराध संख्या 226/2016, धारा 3/5ए गोवध अधिनियम से संबंधित वाद के सिलसिले में की गई है।
इस पूरी कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में थाना जंसा के थानाध्यक्ष उ0नि0 सत्यजीत सिंह, उ0नि0 अखिलेश सोनकर, उ0नि0 अमानउल्ला और हे0का0 दिनेश यादव शामिल रहे, जो कमिश्नरेट वाराणसी के अंतर्गत कार्यरत हैं।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × one =

Exit mobile version