सावन के पहले सोमवार से पूर्व अलर्ट मोड में जंसा पुलिस, थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने हाथी बाजार में चलाया चेकिंग अभियान

2 Min Read

जंसा: पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार से ठीक पूर्व सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जंसा पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड़ में आ गई है। इसी क्रम में जंसा थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने हाथी बाजार सहित आसपास के प्रमुख संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया।

 

अभियान के दौरान थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र के प्रमुख चौराहों, भीड़भाड़ वाले बाजारों और कांवड़ मार्गों पर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं गतिविधियों की गहनता से जांच की। संदिग्ध वाहन चालकों को रोककर उनके कागजातों की जांच की गई तथा नियम उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई भी की गई। इसके साथ ही दुकानदारों व स्थानीय नागरिकों से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

 

थाना प्रभारी सत्यजीत सिंह ने बताया कि सावन के पहले सोमवार पर रामेश्वर महादेव मंदिर और कांवड़ यात्रा मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा, आस्था और सुगम आवागमन पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। शांति व कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है और असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जा रही है। उन्होंने आम जनमानस से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की। चेकिंग अभियान के दौरान जंसा थाने का पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − 4 =

Exit mobile version