कायस्थ समाज ने भरी हुंकार: एमएलसी चुनाव में आशुतोष सिन्हा को जिताने का संकल्प, विधानसभा चुनाव में दिखाएंगे ताकत

2 Min Read

**वाराणसी।** अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (उत्तर प्रदेश पूर्वी) की एक महत्वपूर्ण क्षेत्रीय बैठक रविवार को चुरामनपुर, हरपालपुर रोड स्थित ‘श्री जी के ग्रांड’ में आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में आगामी स्नातक (एमएलसी) चुनाव में एडवोकेट आशुतोष सिन्हा को रिकॉर्ड मतों से जिताने का दृढ़ संकल्प लिया गया।

 

बैठक में वाराणसी, बलिया, चंदौली, सोनभद्र, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर और मिर्जापुर के जिलाध्यक्ष, प्रदेश पदाधिकारी तथा राष्ट्रीय स्तर के प्रतिनिधि शामिल हुए। स्वागत भाषण प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार श्रीवास्तव ने दिया, जबकि मंच का संचालन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरूणी चन्द्र सिन्हा ने किया। बैठक के अंत में वाराणसी जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

 

बैठक के दौरान सभी जिलों में सदस्यता अभियान को गति देने, वैवाहिक प्रकोष्ठ को सक्रिय करने और युवा संभाग के माध्यम से क्षेत्रीय स्तर पर रचनात्मक कार्यों को तेज करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। इसके साथ ही कायस्थ समाज ने एकजुटता का संदेश देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में भी अपनी राजनैतिक ताकत दिखाने का संकल्प दोहराया।

 

मुख्य अतिथि एवं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा युवा संभाग के राष्ट्रीय संरक्षक एमएलसी एडवोकेट आशुतोष सिन्हा ने कहा, *”मैं समाज का बेटा हूँ और राष्ट्रीय स्तर पर समाज के महापुरुषों के सम्मान व हक की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ता रहूँगा।”* बैठक में सर्वसम्मति से उन्हें आगामी चुनाव में पूर्ण समर्थन देने का प्रस्ताव पारित किया गया।

 

इस अवसर पर गाजीपुर जिलाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव, जौनपुर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार श्रीवास्तव, चंदौली जिलाध्यक्ष देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव, मिर्जापुर जिलाध्यक्ष एडवोकेट सुशील श्रीवास्तव, प्रदेश संरक्षक हरीश चंद्र श्रीवास्तव, राष्ट्रीय संरक्षक प्रो. दिवाकर लाल श्रीवास्तव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, युवा अध्यक्ष शैलेश श्रीवास्तव, प्रदेश महामंत्री ज्ञान प्रकाश अस्थाना, प्रमिल श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, अतुल श्रीवास्तव, आशीष निगम (अध्यक्ष, ठेला पटरी व्यवसायी संघ), एडवोकेट व्योमेश चित्रवंशी तथा अरविंद श्रीवास्तव सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × one =

Exit mobile version