वाराणसी में लोहे की चादर की दुकान चलाने वाले कारोबारी विकास आनंद (34) ने दुकान में फंदा लगाकर जान दे दी। युवक छोटी प्यारी थाना चौक का रहने वाला है। घटना की जानकारी तब हुई जब दोपहर 12 बजे युवक के पिता दुकान पहुंचे। विकास दुकान के भीतरी हिस्से में फंदे से लटक रहा था।
फिलहाल विकास पिता जर्नादन स्वरूप आनंद ने घटना की सूचना पुलिस और फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पुलिस पहुंची और जरूरी साक्ष्य लेने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के लोहटिया इलाके की है।
पिता जर्नादन स्वरूप आनंद ने बताया- रोज की तरह में इकलौता बेटा विकास आनंद सुबह 9 बजे घर से दुकान खोलने के लिए निकला था। दोपहर 12 बजे जब मैं दुकान पर पहुंचा तो वह दुकान के मेन काउंटर पर नहीं दिखा। जिसके बाद अंदर गए तो उसका शव टीन खड़ा करने के लिए लगे गाटर से लटक रहा था।
इसपर उन्होंने शोर मचाया। जिसपर आस पास के लोग इकट्ठा हुए और फंदे से लटक रहे शव को नीचे उतारा। और पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी कोतवाली दयाशंकर सिंह और कबीरचौरा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और शव केआस-पास की जांच की।
