लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया में प्रेम प्रसंग में युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान हुई मौत

Aman Pandey
Aman Pandey
1 Min Read

वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र के बखरिया गांव दलित बस्ती में बीती देर रात एक 30 वर्षीय युवक ने नशीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। स्व. श्याम लाल का पुत्र संतोष रोजाना की तरह रात में घर पहुंचा और अपने कमरे गया। लगभग एक बजे रात जब तेज आवाज के साथ उल्टी करना शुरू किया तो छोटा भाई मनीष कुमार और उसकी मां उठ गई और संतोष को हालत बिगड़ते देख तत्काल उसे गंगापुर स्थित एक अस्पताल में इलाज हेतु ले गए, जहा चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई मनीष ने बताया कि बड़े भाई संतोष का एक लड़की से लगभग 10 वर्षों से प्रेम प्रपंच चल रहा था जिसकी आज शादी होनी है। आशंका है कि इसी से नाराज होकर उसने नशीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी।

Share This Article
Leave a comment