वाराणसी के लोहता थानाक्षेत्र के छितौनी गांव के रहने वाले किशोर साहिल प्रजापति (12) की एक्सीडेंट में मौत हुई थी। सोमवार को हुई मौत के बाद मंगलवार को जब शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ शव को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दी थी। मृतक के परिजन एक्सीडेंट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया जिसके बाद जाम समाप्त हुआ और परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार किया।
इस दौरान कोटवां-लहरतारा मुख्य मार्ग दोपहर 1.30 से 4.45 तक बंद रहा। जिससे आवागमन बाधित रहा साथ ही लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऐसे में सब इंस्पेक्टर मोहम्मद परवेज की तहरीर पर लोहता थाने पर 4 मार्च को 7 सीएलए सहित अन्य धाराओं में 7 नामजद और 40-50 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
यातायात प्रभावित होने और अव्यवस्था उत्पन्न करने को पुलिस ने गंभीरता से लिया है। सब इंस्पेक्टर मोहम्मद परवेज ने जाम और अव्यवस्था को देखते हुए 7 नामजद और 40 से 50 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। इस तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में लिखा गया है साहिल प्रजपति की जिस बाइक की टक्कर मौत हुई थी। उसके चालक अरविंद राजभर को हिरासत में ले लिया गया था लेकिन मृतक के परिजनों को कुछ लोगों द्वारा उकसाया गया और सड़क पर शव रखवा दिया गया और प्रदर्शन शुरू कर दिया।
सब इंस्पेक्टर ने तहरीर में लिखा है – हमने जब कोटवां से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया और उनसे समझाने का प्रयास किया गया तो हमसे धक्का मुक्की की गई। इसपर उन्हें बार-बार समझाया गया लेकिन सतीश विश्वकर्मा, प्रदीप प्रजापति, ओमप्रकाश शर्मा, रंजीत विश्वकर्मा, संजय प्रजापति, सुनील प्रजापति और प्रकाश राजभर सहित अन्य पर हुआ FIR
