लोहता पुलिस की तीसरी आंख का पहरा: थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय ने लगवाए 6 प्रमुख चौराहों पर आधुनिक नाइट विजन कैमरे*

2 Min Read

लोहता: क्षेत्र में कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने और अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लोहता पुलिस ने एक बड़ी और सराहनीय पहल की है। लोहता थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय के प्रयासों से क्षेत्र के 6 सबसे प्रमुख और संवेदनशील चौराहों पर आधुनिक कैमरे चालू करवा दिए गए हैं। अब लोहता थाना क्षेत्र में अपराध करके बच निकलना नामुमकिन होगा, क्योंकि पुलिस की ‘तीसरी आंख’ न सिर्फ हर हरकत पर नजर रखेगी, बल्कि अब आवाज के साथ भी रिकॉर्डिंग करेगी।

 

रिंग रोड और क्षेत्र के मुख्य मार्गों को जोड़ने वाले जिन महत्वपूर्ण चौराहों पर यह कैमरे सक्रिय किए गए हैं, उनमें अकेलवा, कोरौती, मंगलपुर, विट्ठलपुर, छीतौनी और रिंग रोड से जुड़ने वाला पिसौरपूल शामिल हैं।

 

लगाए गए सभी कैमरे अत्याधुनिक नाईट कलर विज़न और NPR (नंबर प्लेट रिकॉग्निशन) तकनीक से लैस हैं, जो रात के घने अंधेरे में भी साफ और रंगीन तस्वीरें देखने में सक्षम हैं। इन सभी कैमरों का सीधा कंट्रोल थाना प्रभारी के मोबाइल और थाने के मुख्य कार्यालय से जोड़ दिया गया है। इस हाईटेक व्यवस्था की बदौलत अब थाना प्रभारी ऑफिस में बैठे-बैठे या क्षेत्र में गश्त के दौरान भी मोबाइल के जरिए सीधे पूरे इलाके की लाइव मॉनिटरिंग कर रहे हैं।

 

थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय की इस मुहिम से स्थानीय ग्रामीणों और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है। इस तकनीक के सक्रिय होने से क्षेत्र में होने वाली किसी भी बड़ी या संदिग्ध घटना की सूरत में सारी फुटेज तुरंत पुलिस के पास उपलब्ध होगी, जिससे अपराध करने वाले तुरंत पकड़े जाएंगे। पुलिस प्रशासन का साफ संदेश है कि लोहता क्षेत्र में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले अब किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =

Exit mobile version