गंगापुर चेयरमैन स्नेहलता सेठ के आवास पर सुनी गई ‘मन की बात’ का 132वा एपिसोड*

Aman Pandey
Aman Pandey
2 Min Read

 

वाराणसी के गंगापुर चेयरमैन स्नेहलता सेठ के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 132वां एपिसोड कार्यकर्ताओं के साथ सुना गया। इस अवसर पर रामेश्वर मंडल की पूरी टीम और गंगापुर प्रतिनिधित्व संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने वैश्विक संकट और एकजुटता पर बात की। उन्होंने देश में फैल रही अफवाहों से बचने का निर्देश दिया और खाड़ी देशों के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने जल संकट और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर भी चर्चा की, जिसमें शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया।

 

 

‘मन की बात’ सुनने के बाद, उपस्थित साथियों ने प्रधानमंत्री के विचारों को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। इस दौरान गंगापुर चेयरमैन स्नेहलता सेठ, चेयरमैन पति संतोष सेठ, चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ, रामेश्वर मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे सहित नोहर सिंह, पंकज श्रीवास्तव, प्रदीप पांडे, निमिष उपाध्याय, दिनेश कुमार, रंजनी सिंह, धर्मेद्र मौर्य, अमित कुमार गुप्ता, दीपक गुप्ता, विनय कुमार सिंह, सुमित कुमार सिंह, अनीश यादव, मनोज कुमार भारतीय, हरेराम, राजेश केसरी, सुरेश मौर्य, धर्मेंद्र यादव, रमेश शर्मा और राजबली जैसे कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

उपस्थित लोगों ने ‘चाय पर चर्चा’ भी की और गंगापुर नगर पंचायत क्षेत्र में तेजी से विकास के लिए बैठक कर विचार-विमर्श किया। सभी ने प्रधानमंत्री के कार्यों को और प्रगति देने तथा गंगापुर को नगर निगम क्षेत्र में सबसे ऊपर ले जाने पर जोर दिया।

 

चेयरमैन प्रतिनिधि सत्यम सेठ ने बताया कि उनका पूरा सहयोग है कि गंगापुर नगर निगम का तेजी से विकास हो। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से गंगापुर को नगर निगम क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान पर ले जाना उनका लक्ष्य है।

Share This Article
Leave a comment