नगर निगम की हुई बैठक, महापौर अशोक तिवारी अधिकारियों पर भड़के

Aman Pandey
Aman Pandey
1 Min Read

वाराणसी नगर निगम सदन की बैठक शनिवार को संपन्न हुई। इसमें सभी 100 वार्डों के पार्षद शामिल हुए। बैठक में 27 मदों के संशोधित बजट 2025-26 पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान महापौर अशोक तिवारी अधिकारियों के जवाब से नाराज दिखे। उन्होंने विशेष रूप से होटल और लॉज की संख्या तथा उनके लाइसेंस शुल्क को लेकर अधिकारियों से सवाल किए।

होटल और लॉज के लाइसेंस शुल्क संबंधी सवालों पर अधिकारियों ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर महापौर तिवारी भड़क उठे और उन्होंने अधिकारियों से कहा कि “आप लोग नगर निगम बंद कर दीजिए।”

महापौर ने अधिकारियों से यह भी कहा कि “आप लोगों को चलने की जरूरत नहीं है।” यह बैठक शाम 5 बजे तक चली। सदन में सभी पार्षद, महापौर अशोक तिवारी, नगर आयुक्त अक्षय वर्मा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

कार्यकारिणी के सदस्यों ने सदन में संशोधित बजट पर चर्चा की मांग की थी, जिसके बाद इस पर बहस शुरू हुई। होटल और लॉज से लिए जाने वाले शुल्क पर भी विस्तृत चर्चा हुई।

Share This Article
Leave a comment