वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर: नारी शक्ति और पर्यटन का संगम, वाराणसी चैप्टर का शुभारंभ

2 Min Read

LTWC के आधिकारिक चैप्टर का शुभारंभ 26 सितंबर 2026:
वाराणसी  / महिला सशक्तिकरण और ट्रैवल एंड टूरिज्म क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से LTWC (लेडीज ट्रैवल एंड टूरिज्म कम्युनिटी) अपने वाराणसी चैप्टर का आधिकारिक शुभारंभ करने जा रहा है। यह आयोजन वर्ल्ड टूरिज्म डे के अवसर पर होटल स्क्वेयर इन मॉल रोड कैंटोनमेंट वाराणसी में आयोजित किया जाएगा।

समारोह में स्काईलाइन से प्रदीप रॉय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और उनकी गरिमामयी उपस्थिति में LTWC वाराणसी चैप्टर का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा।

इस अवसर पर वाराणसी की महिला ट्रैवल प्रोफेशनल, एंटरप्रेन्योर और टूरिज्म स्काई होल्डरस की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम में नेटवर्किंग , अनुभवों के आदान-प्रदान, मीनिंगफुल इंटरेक्शन के साथ-साथ मनोरंजक एक्टिविटीज और गेमका भी आयोजन किया जाएगा।

LTWC की फाउंडर, अनामिका मिश्रा, के नेतृत्व में यह कम्युनिटी ट्रैवल एंड टूरिज्म क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को एक साझा मंच प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रही है। LTWC वाराणसी चैप्टर की टीम में अनामिका मिश्रा, शुभांगी देवरानी, जया सिंह,  रितिका तिवारी , दर्शना शास्त्री , अनुपम सिंह, पूजा श्रीवास्तव, केशी सिंह, अनुपम (चीकू कैब), ज्योति चौबे , अमृता सिंह, अक्षिता खन्ना सहित अन्य महिला प्रोफेशनल सक्रिय रूप से जुड़ी हुई हैं।

LTWC का उद्देश्य ट्रैवल एंड टूरिज्म क्षेत्र में कार्यरत महिलाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे आपसी सहयोग, प्रोफेशनल नेटवर्किंग , नॉलेज शेयरिंग और कोलैबोरेटिव अपॉर्चुनिटी के माध्यम से एक-दूसरे को आगे बढ़ने में सहयोग कर सकें।

LTWC परिवार सभी सदस्यों, ट्रैवल एंड टूरिज्म प्रोफेशनल और आमंत्रित अतिथियों से इस विशेष अवसर पर उपस्थित होकर LTWC वाराणसी चैप्टर के शुभारंभ का हिस्सा बनने का आग्रह करता है।

आयोजन: लेडीज ट्रैवल एंड टूरिज्म कम्युनिटी LTWC वाराणसी  टीम:

1. अनामिका मिश्रा
2. शुभांगी देवरानी
3. जया सिंह
4. रितिका तिवारी
5. ⁠दर्शना शास्त्री
6. अनुपम सिंह
7. पूजा श्रीवास्तव
8. केशी सिंह
9. अनुपम (चीकू कैब)
10. ज्योति चौबे
11. अमृता सिंह
12. अक्षिता खन्ना

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + two =

Exit mobile version