समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष माननीय श्री श्याम लाल पाल जी की संस्तुति से वाराणसी के युवा नेता **श्री प्रतीक कन्नौजिया** को समाजवादी छात्र सभा की राज्य कार्यकारिणी में **प्रदेश सचिव** के पद पर मनोनीत किया गया है।
यह मनोनयन समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष इं० विनीत कुशवाहा द्वारा जारी पत्र (पत्रांक: SCS/2026/130, दिनांक: 08/10/2026) के माध्यम से घोषित किया गया। श्री प्रतीक कन्नौजिया पुत्र श्री अनिल कन्नौजिया, निवासी – आदर्श नगर, तुलसीपुर, मण्डुवाडीह, जनपद-वाराणसी के मूल निवासी हैं।
पार्टी नेतृत्व ने आशा जताई है कि श्री प्रतीक कन्नौजिया माननीय श्री अखिलेश यादव जी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को और अधिक बल एवं गतिशीलता प्रदान करेंगे।
इस मनोनयन पर समाजवादी पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं, सांसदो, पूर्व सांसदो, विधायकों, पूर्व विधायकों तथा वाराणसी के सपा कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है।
