पेनेशिया हॉस्पिटल द्वारा विश्व मधुमेह दिवस पर निकाली गई जन जागरूकता रैली

Uttam Savera News
Uttam Savera News
2 Min Read

वाराणसी | आज विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर कबीर नगर दुर्गाकुंड स्थित पेनेशिया हॉस्पिटल की ओर से जन जागरूकता रैली व निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया| कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आशुतोष मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया| रैली कबीर नगर, नरिया, सुंदरपुर, डीएलडब्लू, महमूरगंज, रथयात्रा, भेलूपुर, गुरुधाम होते हुए हॉस्पिटल पर समाप्त हुआ|

रैली में लोग मधुमेह से बचाव के लिए नारे लगाते हुए लोगों को संदेश दे रहे थे| रैली के समापन पर प्रसिद्ध हृदय रोग डॉक्टर विशेषज्ञ डॉक्टर पल्लवी मिश्रा ने लोगों का स्वागतम व माल्यार्पण किया गया|

इसके बाद हॉस्पिटल के प्रांगण में मधुमेह व हृदय रोग से जुड़े हुए करीब 400 लोगों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया| इस अवसर पर डॉ. आशुतोष मिश्रा ने कहा कि निर्माण व्यायाम एवं खानपान से बदलाव ही इसका सर्वोत्तम उपाय है| कार्यक्रम का संचालन विनयतोष मिश्रा तथा अंत में धन्यवाद डॉ आशीष गुप्ता ने किया|

इस अवसर पर डॉ. आनंद कुमार मौर्य, डॉ. तुषारिका राय, डॉक्टर स्नेहा गुप्ता, डॉक्टर संतोष वर्मा, डॉक्टर आस्था कंसल, डॉक्टर नीरज, डॉ. सृष्टि, डॉ दुर्गा , डॉ शैल, डॉक्टर कीर्तिमान, डॉ सामिया, पीके सिन्हा, बृजेश पटेल, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे |

Share this Article
Leave a comment