झूठे आरोपों से घिरे रामासरे प्रजापति: आरोपी ने खुद कबूला सच— ‘पैसे और शराब के लालच में बनवाया गया था वायरल वीडियो’*

2 Min Read

वाराणसी:** जिले के लोहता थाना क्षेत्र में एक जनप्रतिनिधि की राजनीतिक छवि धूमिल करने की साजिश का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कुछ दिनों पूर्व सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें सुरेश प्रजापति नाम के व्यक्ति ने रामसारे प्रजापति पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे से सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर ₹2,00,000 लिए और अब फोन नहीं उठा रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया था।

 

हालांकि, अब इस पूरे मामले में एक नया और चौंकाने वाला मोड़ आ गया है। वीडियो में आरोप लगाने वाले व्यक्ति सुरेश प्रजापति ने खुद सामने आकर पूरे घटनाक्रम की सच्चाई उजागर की है। सुरेश प्रजापति का एक नया बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने स्वीकार किया कि रामासरे प्रजापति के खिलाफ लगाए गए सभी आरोप पूरी तरह से झूठे और मनगढ़ंत थे।

 

सुरेश प्रजापति के अनुसार, कुछ लोगों ने उन्हें शराब पिलाई और पैसे का लालच देकर रामासरे प्रजापति की सामाजिक व राजनीतिक छवि को धूमिल करने की नीयत से यह झूठा वीडियो बनवाया था। पीड़ित व्यक्ति ने आरोप लगाया कि राहुल दूजा, धर्मेंद्र मौर्य, राणा दुबे और विवेक चौहान नाम के व्यक्तियों ने उन पर दबाव बनाया था और लालच देकर यह कृत्य करवाया था। मामले की सच्चाई सामने आने के बाद सुरेश प्रजापति ने सार्वजनिक रूप से अपनी गलती स्वीकार की है।

 

इस षड्यंत्र का खुलासा होने के बाद रामसरे प्रजापति ने कड़ी कानूनी कार्रवाई का रुख अपनाया है। उन्होंने पुलिस आयुक्त वाराणसी को एक ज्ञापन सौंपकर पूरी घटना से अवगत कराया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

 

इसके साथ ही, रामासरे प्रजापति की तहरीर पर वाराणसी के लोहता थाने में नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली गई है। लोहता थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 − 1 =

Exit mobile version