वाराणसी: रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल ने 8 अप्रैल 2026 को अयोध्यापुर-सिरसा गिरधरपुर लिंक पिच रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सड़क के बीच में लगे खंभे और नीम के पेड़ को तत्काल मौके से हटवाया।
विधायक सुनील पटेल ने बिजली विभाग के जेई और कोटवांचौकी इंचार्ज की कार्यशैली पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने क्षेत्र में बेहतर शासन-प्रशासन बनाए रखने के निर्देश दिए।
यह सड़क पहले मिट्टी और खराब सामग्री से बनी थी, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। ग्रामीणों की शिकायत के बाद विधायक डॉ. सुनील पटेल ने इसकी मरम्मत और पिच रोड बनाने का कार्य शुरू करवाया था।
सड़क पूरी तरह से बन जाने के बाद, विधायक सुनील पटेल ने आज इसका निरीक्षण किया। उन्होंने पूरी सड़क का जायजा लिया और कार्य की गुणवत्ता परखी।
इस अवसर पर रामेश्वर मंडल अध्यक्ष आलोक पांडेय, निवर्तमान सोशल मीडिया संयोजक राहुल यादव, प्रधान विजय जायसवाल, अपना दल विधानसभा प्रभारी बसंता पटेल, उत्तरी जोन अध्यक्ष प्रेम पटेल, नागेंद्र पटेल, विनोद और श्यामबली पटेल बच्चा उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
