मंडुआडीह पुलिस ने ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत कॉलेजों में चलाया जागरूकता अभियान, मनचलों पर की गई कार्रवाई, थाना प्रभारी दिगंबर उपाध्याय का शानदार कार्य

2 Min Read

**वाराणसी।** पुलिस आयुक्त के आदेश के अनुक्रम में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दृष्टिगत मिशन शक्ति फेज 05 के द्वितीय चरण के तहत थाना मंडुआडीह क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान महिला पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में छात्राओं को महिला संबंधी अपराधों, उनसे बचाव के तरीकों और पुलिस द्वारा दी जाने वाली त्वरित सहायता के संबंध में विस्तार से जागरूक किया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने स्कूल व कॉलेजों के बाहर बेवजह घूमने वाले मनचलों की सघन चेकिंग करते हुए उनके खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी की।

 

कार्यक्रम में उपस्थित छात्राओं को उनकी सुरक्षा के लिए जारी विभिन्न आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन), 1930 (साइबर क्राइम), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 108 (एम्बुलेंस) तथा 9670705555 की उपयोगिता के बारे में समझाया गया। छात्राओं को किसी भी अप्रिय स्थिति या असुरक्षा महसूस होने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।

 

इसके साथ ही थाने पर स्थापित नवीन मिशन शक्ति केंद्र, प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे 360 डिग्री कार्यक्रम और मिशन शक्ति अभियान के मुख्य उद्देश्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं को वर्तमान दौर में बढ़ रहे साइबर अपराधों से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति भी जागरूक किया गया।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × 2 =

Exit mobile version