वाराणसी जिला कराटे एसोसिएशन ने बुधवार को गौरा काला स्थित सेंड केसी स्कूल में जिला स्तरीय कराटे चैंपियनशिप का आयोजन किया। इसमें जिले के 23 क्लबों और स्कूलों के 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
इस चैंपियनशिप से 87 खिलाड़ियों का चयन प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इनमें 45 बालिकाएं और 42 बालक काता और कुमिते स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे।
जिला कराटे संघ के सचिव दिलीप सैनी ने बताया कि यह प्रादेशिक कराटे प्रतियोगिता 25 से 27 अप्रैल तक लखनऊ के बाबू केडी सिंह स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
इस अवसर पर, गत वर्ष की राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को साइकिल और खेल किट प्रदान की गई।
बालिका वर्ग में काव्या पाठक, अद्विका पांडेय, श्रीधा शुक्ला और लावण्या द्विवेदी जैसे खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन किया। शौर्य पाठक, श्रेया यादव, श्रेयशी सिंह और श्वेता विश्वकर्मा ने भी चैंपियनशिप में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
