PM के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में कटे 5.73 लाख वोटर:

Aman Pandey
Aman Pandey
2 Min Read

वाराणसी में मंगलवार को चुनाव आयोग ने स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) की प्रक्रिया के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। इसमें वाराणसी में 5 लाख 73 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम काटे गए हैं।

 

इसमें सबसे ज्यादा मतदाता कैंट और उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में काटे गए हैं, वहीं सबसे कम वोट अजगरा में कम हुए हैं। जिन वोटर्स के नाम नए ड्राफ्ट रोल में शामिल नहीं हैं, वो या तो उनकी मौत हो चुकी है या फिर वो कहीं और शिफ्ट हो चुके हैं।

 

प्रशासन ने 28 अक्टूबर को 31 लाख 53 हजार 705 मतदाता पर विशेष पुनरीक्षण अभियान शुरू किया था, जिसमें बीएलओ ने मतदाताओं की संख्या 25 लाख 80 हजार 502 की सूची जारी की। 6 जनवरी को जारी आंकड़े में कुल 573203 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। यह कुल मतदाताओं की संख्या का 18.18% है।

 

उप निर्वाचन अधिकारी विपिन कुमार ने बताया की डुप्लीकेसी और मृतकों के नाम सूची से काटे गए हैं, इसके अलावे जो दो जगहों के मतदाता थे उनके नाम भी कटे हैं। जो पांच श्रेणियां रहीं मतदाता सूची से नाम कटने की उन्हीं आधार पर 5.73 लाख नाम कटे हैं। ड्राफ्ट रोल में वाराणसी कैंट से 112384 जबकि वाराणसी उत्तरी से 111457 वोटरों के नाम कम हुए हैं

 

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक ने जनता की आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि जिन मतदाताओं के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं हैं, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। 27 फरवरी तक आपत्तियां मांगी गई हैं, जिनका विवरण 2002 की मतदाता सूची से मेल नहीं खा सका, उन्हें सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा, जहां उन्हें अंतिम निर्णय लेने से पहले दस्तावेज प्रस्तुत करने और पात्रता साबित करने का अवसर मिलेगा।

Share This Article
Leave a comment