महिलाओं ने किया सोलह शृंगार, मनाया तीज महोत्सव, पिया मेहंदी लिया द मोती झील से जाके सायकिल से ना

2 Min Read

वाराणसी। सात वार नौ त्यौहार के शहर बनारस में हरितालिका तीज की धूम है. तीज पर्व से पहले ही महिलाएं तीज की मस्ती में डूबी है वाराणसी के सेलेब्रांत होटल महमूरगंज रथयात्रा रोड पर स्थित हॉल में तीज उत्सव कार्यक्रम में नृत्य संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया


कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना व दीप प्रज्वलन के साथ की गई, मुख्य अतिथि के रुप में सुष्मिता, रीता प्रकाश, रेनू कैला मौजूद रही।

आयोजन में महिलाएं गीत संगीत के बीच हाथों में मेहंदी रचाया। बताते चले कि हरितालिका तीज पर पति के लंबे उम्र की कामना से महिलाएं निर्जल व्रत रखती है. सोलह सिंगार में मेहंदी महावर हरी चूड़ियों को प्रमुखता दी जाती है, पूरे दिन व्रत के बाद शाम को भगवान शंकर और पार्वती का पूजा करती है।

रजनी जयसवाल (आनर वूमेन्स एरा सैलून) ने तीज के बारे में महिलाओं को अवगत करवाया। महिलाओं ने घंटों तक नाच गाकर धूम मचाई. वहीं पिया मेहंदी लिया द मोती झील से जाके सायकिल से ना पिया मेहंदी लिया द मोती झील से जाके सायकिल से जाके साय… के गीतों पर जमकर ठुमके लगाए.और गीतों के साथ साथ जमकर नृत्य भी किया। महिलाओ ने विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनमोहक गीतों पर नृत्य प्रर्दशन सहित उपस्थित महिलाओ को तीज उपहार स्वरूप महोत्सव में सुहाग की चूड़ी, अन्य मनोरंजन, डांस प्रतियोगिता, कजरी, आदि प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

रजनी जयसवाल ने बताया कि महिलाओं को जिंदगी के हर पक्ष में आगे-आने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। महिलाएं समाज में किसी क्षेत्र में पीछे नहीं रहनी चाहिए। एक अच्छी महिला ही अच्छे समाज का निर्माण कर सकती है।

इस अवसर पर रजनी जयसवाल, साक्षी मल्होत्रा, मीरा मल्होत्रा, नीतू सिंह, स्वीटी केसरी ऑर्गेनाइज (तीज उत्सव) अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।

फोटो: वीडियो: अशोक पाण्डेय (उत्तम सवेरा न्यूज़, मीडिया प्रभारी, उत्तर प्रदेश)

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

7 − two =

Exit mobile version