काशी में महिला उन्नति संस्था ने महिलाओं को बताया उनका अधिकार

1 Min Read

वाराणसी। महिला उन्नति संस्था भारत की वाराणसी ईकाई की महिला सदस्यों की मंडुवाडीह में और महिला सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला उन्नति संस्थान की वाराणसी काई की महिला सदस्यों ने क्षेत्र की महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के नियमों के बारे में जानकारी दी।
इस मौके पर महिलाओं को संबोधित करते हुए महिला उन्नति संस्था की जिला अध्यक्ष सीमा अग्रवाल ने कहा कि आज महिलाओं के लिए सरकार ने कई कानून बनाए हैं जो महिलाओं को सुरक्षा और अधिकार प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि लेकिन ज्यादातर महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है जिसकी वजह से वह घरेलू हिंसा से लेकर घर के बाहर तमाम अत्याचारों को सहती रहती हैं। इसके अलावा कहां की आज महिलाओं को डरने की नहीं बल्कि अपने अधिकारों का प्रयोग करने की जरूरत है।
इस अवसर पर वर्षा जी, नीलिमा जी, रानी जी एवं सरस्वती जी सहित संस्था की अन्य महिलाएं और दर्जनों क्षेत्रीय महिलाएं मौजूद रहीं।

Share this Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − eleven =

Exit mobile version