वाराणसी के रोहनिया विधानसभा क्षेत्र स्थित रामेश्वर मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के दूसरे दिन की शुरुआत योग सत्र के साथ हुई। इस अवसर पर काशी विद्यापीठ ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल, मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे, महिला मोर्चा अध्यक्ष रंजनी सिंह, नाहर भानु शंकर पटेल, निमिष उपाध्याय और महामंत्री राजबली आनंद पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
भाजपा रामेश्वर मंडल द्वारा आयोजित यह दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान क्षेत्र पंचायत अलाउद्दीनपुर के भट्टे शगुन लाइन में चल रहा है। इसमें भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता शामिल होकर संगठन की आगामी रणनीति और वैचारिक मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं।
ब्लॉक प्रमुख प्रवेश पटेल ने इस अवसर पर कहा कि योग हमारे शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और सभी को अपने दिन की शुरुआत योग के साथ करनी चाहिए। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सांस्कृतिक और धार्मिक दोनों मूल्यों से जुड़ी हुई है, और इन दोनों का महत्व योग से ही शुरू होता है। इसी कारण अभियान के दूसरे दिन की शुरुआत योग के साथ की गई
