सामनेघाट में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन हुआ

Uttam Savera News
Uttam Savera News
2 Min Read

भगवनपुर ,सामनेघाट में हिन्दू सम्मेलन कार्यक्रम सम्पन हुआ |

हिन्दू समाज की बन्धुता, एकता, परस्पर प्रेम, सहयोग, स्वाभिमान, तथा सिद्धान्तों, सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से रविवार को भगवानपुर सामनेघाट में भव्य “हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन किया गया , सकल हिन्दू समाज आयोजन भगवानपुर के तत्वाधान में हुए सम्मेलन का शुभारम्भ मुख्य अध्यक्ष-भारत भूषण महाराज, संत रविदास मंदिर, सीर गोवर्धन, मुख्य अतिथि – कांत , नगर संघचालक,अतिविशिष्ट अतिथि- डाॅ जित्तू राम, अतिविशिष्ट अतिथि – मती मीरा मिश्रा, तथा कार्यक्रम के मुख्य वक्ता- डॉ विवेक पाठक,

प्रोफेसर लॉ फैकल्टी BHU ने दिप प्रज्वलित कर भारत माता और भगवान श्रीराम एवं  हनुमान के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया ! कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉक्टर विवेक पाठक जी ने हिन्दू समाज का लक्ष्य केवल अपना उत्थान नहीं ,बल्कि सम्पूर्ण विश्व को सही दिशा देना है इसके लिए सबसे पहले अपने घर ,समाज और आचरण को सुदृढ़ करना आवश्यक है ,तथा संघ के शताब्दी वर्ष के प्रमुख बुन्दुओं पर पंच परिवर्तन पर भी प्रकाश डाले,कार्यक्रम के मुख्य अथितियों को सम्मानित का कार्य कार्यक्रम के संयोजनक क्षेत्रीय पार्षद अमित सिंह चिंटू जी ने किया था

कार्यक्रम के संचालक आशुतोष जी ने किया ,कार्यक्रम की समाप्ति में भारत माता की आरती के साथ सम्पन हुआ इस सम्मेलन में साकेत  ,अशोक ,रवि  ,राजगृही  ,विकाश जी ,अमित जी ,मनोज , धैर्य वर्धन , दीपक के सहित भगवानपुर क्षेत्र के सैकड़ो लोग उपस्थित रहे |

Share This Article
Leave a comment