विश्वनाथ कॉरिडोर में राष्ट्र माता को 300 जलाकर अधिवक्ताओं ने किया नमन

Uttam Savera News
Uttam Savera News
1 Min Read

वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ धाम में अहिल्याबाई की 300वीं जयंती की पूर्व संध्या पर शाम अधिवक्ताओं का ने विश्वनाथ धाम में तीन सौ दीप जलाए। धाम स्थित अहिल्याबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। 300 वर्ष पूरे होने पर 300 दीपक प्रज्वलित कर उनकी आरती उतारी गई पुष्प अर्पित कर प्रसाद रूप में मिष्ठान का भी वितरण किया गया – विनोद पांडे भैया जी के नेतृत्व में ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कारिडोर में अहिल्याबाई की प्रतिमा स्थापित कराने के लिए धन्यवाद दिया। मांग की कि अहिल्याबाई को राष्ट्रमाता का दर्जा दिया जाए। कार्यक्रम का संयोजन विवेकानंद प्रवास स्थल संरक्षण समिति के विनोद पांडेय ने किया था। इस दौरान बनारस बार के पूर्व अध्यक्ष राजेश मिश्रा, उदयनाथ शर्मा, रविशंकर त्रिपाठी, राजेश तिवारी, अजय शर्मा, कृष्णकांत सिंह, शैलेन्द्र चौबे, शैलेन्द्र सिंह, नवनीत पांडेय, वरुण पाल, पवन आदि रहे।

 

 

Share This Article
Leave a comment